*काव्य यादव ट्रेकिंग कैंप के लिए चुने गए*
13 म.प्र बटालियन से संबद्ध समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम के एनसीसी कैडेट्स सार्जेंट काव्य यादव का अजमेर( राज) में 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 22 तक आयोजित ट्रेकिंग कैंप के लिए बटालियन स्तर पर एकमात्र जेडी केडिट्स का चयन हुआ है।एनसीसी आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया की इस शिविर का उद्देश्य साहसिक अभियानों में भाग लेने के लिए कैडेट्स को तैयार करने, राष्ट्रीय भावना के विकास तथा एक-दूसरे की संस्कृति को समझना है। एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव ने बताया कि इसमें हर प्रदेश के केडिट्स आते हैं वहा की संस्कृति, वेशभूषा की जानकारी मिलती है ये एक राष्ट्रीय स्तर का केंप है।संस्था निर्देशक डा आशुतोष शर्मा,प्राचार्य प्रेरणा रावत एवम सभी ने उसे बधाई दी एवम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

